बिलासपुर पुलिस ने 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद कर 7 आरोपी गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। जिला पुलिस (Police) को तीन अलग-अलग मामलों (Cases) में यह सफलता मिली है। पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टा फोरलेन पर नशे की खेप के साथ आरोपी पकड़े हैं। इस संबंध में थाना सदर में केस दर्ज किए गए हैं।

पहले मामले में पट्टा फोरलेन पर गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कार नं. HR26CB-5745 की जांच करने पर तीन युवकों से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इन आरोपियों में अनमोल प्रित सिंह (24) निवासी टारना रोड, तहसील सदर, जिला मंडी, रोहित (22) निवासी गांव व डाकघर सरद्वारा, तहसील बल्ह, जिला मंडी और माहिर (21) मल्होत्रा निवासी जवाहरनगर खलियार, डाकघर खलियार, तहसील सदर, जिला मंडी शामिल हैं।

दूसरे मामले में भी पट्टा फोरलेन पर गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल नं. HP 82-8107 की जांच करने पर दो युवकों से 17.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान राजेन्द्र कुमार (34) निवासी गांव मनारू, डाकघर नोहली, तहसील जोगिन्द्रनगर, जिला मंडी और सुमन कुमार (21) निवासी गांव चिल्ला, सरोदा खादर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

तीसरे मामले में पट्टा फोरलेन पर टैक्सी कार नं. HP 01M-6567 की जांच करने पर तीन युवकों के पास 16.23 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपियों के नाम सोनू (38) निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गुहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा और अंकित (23) निवासी गांव पलड़ी, डाकघर व तहसील पानीपत, जिला पानीपत, हरियाणा हैं। पुलिस तीनों मामलों में की जांच में जुटी है।

Leave A Reply

Exit mobile version