चंबा की बरौर पंचायत में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो परिवारों में खूनी झड़प में पांच लोग घायल (Injured) हुए हैं। इनमें दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (College) एवं अस्पताल (Hospital) टांडा रेफर कर दिया गया है। दो घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन हैं। वहीं एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार पुत्र बलदेव वासी बरौर ने पुलिस (Police) में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर तिलक राज और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके एवं उसके परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तिलक राज पुत्र पारस राम, उसके बेटे चंदन और तरुण, सभी वासी बरौर, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं तिलक राज के बेटे तरुण ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि बलदेव पुत्र घेट्टू, सतपाल पुत्र बलदेव और नरेश पुत्र बलदेव सभी वासी बरौर ने उसके और उसके परिवार के साथ झगड़ा किया तथा गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उसके पिता तिलक राज और भाई के साथ भी मारपीट हुई। तिलक राज के सिर में चोट लगने से खून निकलने की बात शिकायत में कही गई है। तरुण की शिकायत पर पुलिस ने बलदेव, सतपाल और नरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस तक पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों मामलों में घायलों का मेडिकल करवाने के साथ जांच शुरू कर दी है। एसपी (SP) चंबा विजय कुमार सकलानी ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version