हमीरपुर। 1.40 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस हमीरपुर (Police) ने यह कार्रवाई की है । नादौन पुलिस ने तरेटी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पांच लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस के अनुसार सभी व्यक्ति नशे की हालत में लग रहे थे।

मौके पर खड़ी एक कार की तलाशी लेने पर पुलिस को दो पन्नियों से 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा एक काले रंग के पर्स से पहचान पत्र, नकदी और कुछ जले हुए नोट भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर केस (Case) दर्ज कर लिया है। मामले में कुशल कुमार निवासी भूंपल, अंकित निवासी जलाड़ी, पंकज कौड़ल निवासी भड़ोली (कांगड़ा), अमरजोत निवासी होशियारपुर (पंजाब) और तमन्ना निवासी जालंधर (पंजाब) को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि जिले में नशा तस्करी और इसके कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य कोई ऐसी हिमाकत न करे।

Leave A Reply

Exit mobile version