चंबा। जिले में दो सगी बहनों (Sisters) से चाचा (Uncle) पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। दोनों नाबालिग हैं, एक 15 और दूसरी 16 वर्ष की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी शादीशुदा है। पीड़िताएं आरोपी की रिश्ते में भतीजी लगती हैं।

आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर उनके साथ दुष्कर्म किया। उसने बड़ी भतीजी के साथ घर में, वहीं छोटी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। डरी-सहमी पीड़िताओं ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पिता ने तुरंत महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला (Case) दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू की।

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में डाक्टरों की एक विशेष टीम की ओर से दोनों पीड़ित बहनों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण करवाया।
एसपी (SP) विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही जल्द अदालत (Court) में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version