चंबा। जिले के बालू क्षेत्र में पुलिस (Police) ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपी से सोना-चांदी, दो आईफोन और नकदी (Cash) भी बरामद की गई है। पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

आरोपी की पहचान मनोज कुमार (40) निवासी बालू डाकघर सुल्तानपुर जिला चंबा के रूप में हुई है। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 42.37 ग्राम चिट्टा, 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन और ₹ 64,640 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगामी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर चंबा में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला (Case) दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Exit mobile version