हमीरपुर। शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर पिता (Father) को मार डाला (Murder) है। दिल दहला देने वाली यह वारदात हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के बड़ैहर गांव में बुधवार रात को हुई है। यहां शराब के नशे में बेटे ने अपने 65 साल के पिता रतन चंद की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रारंभिक जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। विवाद बढ़ने पर आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर मुक्कों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल (Injured) रतन चंद को अस्पताल (Hospital) ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही भोरंज थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

फॉरेंसिक टीम ने वीरवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत है। डीएसपी (DSP) भोरंज लालमन शर्मा ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले (Case) में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version