बिलासपुर। जिला पुलिस ने 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोट कैहलूर की टीम ने गांव जंडोरी के पास कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल (HP20B-5305) से 13.39 ग्राम चिट्टा, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और अन्य संबंधित सामान बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (Bike) को भी जब्त कर लिया गया है।
इस संबंध में पुलिस (Police) थाना कोट कैहलूर में केस (Case) दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान धनपत उर्फ गोल्डी पुत्र तेजू राम निवासी गांव बरोठा डवाला, डाकघर तरसूह तहसील श्री नयना देवी जिला बिलासपुर और रोहित कुमार उर्फ रोतू पुत्र श्री विधि चंद निवासी गांव बरोठा डवाला डाकघर तरसूह तहसील श्री नयना देवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त, आपूर्ति चेन और इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है। बिलासपुर जिला पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

