हमीरपुर। एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद (Posts) भरेगी। इसके लिए 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय (Office) सुजानपुर में साक्षात्कार (Interview) लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 साल तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे।

दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही मौत ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

चयनित युवकों को वेतन ₹17,500 23 हजार तक मासिक और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा है कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

वहीं हैवल्स इंडिया लिमिटेड बद्दी के प्लांट में अप्रेंटिस के 55 पदों को भरने के लिए 10 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि इन पदों के लिए वर्ष 2022 से 2025 तक के पास आउट इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक पात्र हैं।

आवेदकों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को ₹13,500 से 15,000 तक मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा है कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version