Author: admin

चंबा। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का आधार होती हैं। इनमें भाग लेने से विद्यार्थी अनुशासन भी सीखता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में खंड स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के 80 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने…

Read More

कांगड़ा। रेहन बसेरा मिशन रोड कांगड़ा से कंक्रीट मिक्सचर चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आराेपियाें को अदालत में पेश किया गया। वहां से दाेनाें काे दाे दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्ण शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 1 पुराना कांगड़ा ने कांगड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका कंक्रीट मिश्रण उस स्थान से बुधवार सायं से गायब है। पुलिस ने कंक्रीट मिश्रण मशीन की तलाश जारी कर दी। इस मामले में पुलिस ने देर सायं नगरोटा बगवां के घरहाना गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान…

Read More

कांगड़ा। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई कांगड़ा ने वीरवार को तहसीलदार मोहित रतन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि महासंघ संशोधित राजस्व अधिनियम में राजस्व कार्यों को निपटाए जाने के लिए बनाई गई समय सीमा से वे सहमत नहीं है। लोगों को समय पर सुविधा मिले इसका महासंघ स्वागत करता है, मगर यह मात्र कानून बनाने से नहीं, धरातल पर जरूरी सुधार करने से संभव होगा। पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार व तहसीलदार स्तर तक के 25 से 70% पद खाली चल रहे हैं। वहीं पटवारी व कानूनगो को अपने…

Read More

कांगड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मन रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में माता का बाग कांगड़ा में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इन व्यंजनों के लाभों के बारे में भी बताया गया। वंदना कटोच ने बताया कि पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों को हमारे बुजुर्ग खाते थे। परंतु समय के साथ आधुनिक व्यंजनों ने इनका स्थान ले…

Read More

शाहपुर। विकास खंड अधिकारी रैत की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान साफ-सफाई के साथ स्वच्छता रैली भी निकाली गई। विकास खंड अधिकारी कंवर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि प्लास्टिक हटाना ही हमारा लक्ष्य है। अपने घरों और कार्यालय को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि कपड़े व जूट बैग को ही अपनाएं, तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। इस दौरान भावना, वनिता, मीनाक्षी, राजेश पठानिया, मनोज कापथा, अतुल ठाकुर, हरिकृषण, हरीश, सुभाष चावला, अनदल, देवराज, पवन, ओम…

Read More

हमीरपुर। टाटा मैमोरियल ट्रस्ट 30 सितंबर को लंबलू में कैंसर जांच शिविर लगाएगा। इसमें विश्व प्रख्यात टाटा मैमोरियल कैंसर अस्पताल मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल महिलाओं व पुरुषों में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर की निशुल्क जांच करेगा। यह शिविर केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों का नतीजा है। जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने लोगों से अनुरोध किया है कि हमीरपुर के नागरिक इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं व 30 सितंबर को लंबलू में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि कैंसर की अगर सही समय पर जांच न हो…

Read More

चंबा। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भनौता के प्रांगण में हुआ। इस प्रतियोगिता मे लगभग 300 छात्र भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक कुमार, चंबा निजी बस ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज काशव, ब्लॉक उपाध्यक्ष रविकांत चौधरी, ब्लॉक सचिव सुनील कुमार व सचिव गुरचरण बढौत्रा मौजूद रहे। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी जाफर खान, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार और शिक्षकों…

Read More

नूरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रश्नोत्तरी और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में खंड राजा का तालाब के 15 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब प्रथम रही। प्रवक्ता राहुल, शशि पॉल, स्मृति शर्मा, अल्पना, मंजू वाला, जतिंदर शर्मा और मान सिंह ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर इंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यालयों में होने से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना आती है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं। इस दौरान…

Read More

कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की ओर से किले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को कार्यशाला/जागरुकता शिविर लगाया गया। बीडीओ कांगड़ा तेविंदर चनौरिया की अगुआई में लगी इस कार्यशाला/जागरुकता शिविर में स्टाफ, जोगीपुर, समेला और नंदरूल की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान बीडीओ कांगड़ा ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि हम स्वच्छता की आदत डाल लें तो खुद, परिजनों और आस-पड़ोस में रहने वालों को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

Read More

नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांअंदर-19 छात्र जोनल टूर्नामेंट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह में करवाया गया। इसमें नगरोटा छात्र विद्यालय ने कुश्ती में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। विद्यालय वॉलीबॉल में प्रथम और कबड्डी में द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रदर्शन के आधार पर जिला टूर्नामेंट के लिए इस विद्यालय से 10 विद्यार्थी सिलेक्ट हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक मनु व स्टाफ ने खिलाड़ियों, उनके माता-पिता, शारीरिक विषय के प्रवक्ता राजेंद्र कुमार और शारीरिक शिक्षा ट्रेनर दीपक चौहान को इन उपलब्धियांके लिए बधाई दी।

Read More