Author: admin

गगल (कांगड़ा)। आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बुधवार सुबह गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां ट्रॉफी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में एचपीसीए के पदाधिकारी, पर्यटन विभाग के अधिकारी और क्रिकेट के प्रशंसक शामिल रहे। विश्व कप ट्रॉफी के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देख गया। गगल एयरपोर्ट से ट्रॉफी शहीद स्मारक धर्मशाला ले जाई गई। वहां भी इसका स्वागत हुआ। इसके बाद ट्रॉफी को HPCA स्टेडियम धर्मशाला में रखा गया। ट्रॉफी के स्वागत के साथ पर्यटन दिवस भी मनाया मौका पर्यटन दिवस का था, इसलिए गगल एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग ने…

Read More

कांगड़ा। गगल एयरपोर्ट के विस्तार की जद में आने वाले इच्छी और गगल के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला। उन्होंने कहा कि ना तो राज्य सरकार और ना ही प्रशासन उनकी बात मान रहा है। उन्होंने दोहराया कि उन्हें एयरपोर्ट का विस्तार कतई मंजूर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो उनका शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र भी हो सकता है। वे सभी SDM ऑफिस में आपत्तियों की सुनवाई को लेकर पहुंचे थे। यह भी पढ़े: एसी की बाहरी इकाई को चुराने की कोशिश कर रहा था…

Read More

ललित औजला। श्री नयना देवी कीरतपुर-मनाली फोरलेन की टनल नंबर 1 के समानांतर बनाई जा रही कैंची मोड़ मेहला टनल के निर्माण कार्य के दौरान हुई मजदूर की मौत को लेकर अन्य मजदूरों ने टनल के बाहर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं घायल मजदूर के इलाज का सारा खर्च कंपनी से वहन करने की गुहार लगाई। मजदूरों की ओर से काम बंद करने की सूचना मिलने पर टनल निर्माण कार्य में लगी भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी साइट पर पहुंचे और मजदूरों से बात की। मजदूरों ने…

Read More

राकेश सोनी। नादौनमां ज्वाला आईटीआई जलाड़ी में 5 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इनका आयोजन मारुति सुजुकी हसन गुजरात करवाएगी। आईटीआई के चैयरमैन राजेंद्र चौहान ने कहा कि इस दौरान 18 से 24 वर्ष की आयु के फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, टूल और डाई मेकर और पेंटर आदि अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से 2023 तक में पास आउट हुए अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। उनके दसवीं में न्यूनतम 40 और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी ₹21,000 मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी।

Read More

एएम नाथ। चंबामैहला में एक दिवसीय कार्यशाला में छात्रों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव बताए गए। इसका आयोजन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रो (कैच) के तत्वावधान में जिले को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर किया गया। इसमें नेहरू युवा केंद्र चंबा के जिला समन्वयक निशा व बलदेव, यूथ क्लब के सदस्यों सहित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैच परियोजना की परियोजना स्वयंवक डॉ. साक्षी तंबाकू पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। वहीं कैच परियोजना की जिला समन्वयक डॉ. ऐश्वर्या ने विभिन्न तंबाकू नियंत्रण नियमों के…

Read More

ललित औजला। श्री नयना देवीस्वारघाट फोरलेन पर कैंची मोड के पास एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां सोमवार दोपहर को सुरंग का मलबा गिरने से दो मजदूर दब गए। इस हादसे में एक नेपाली मूल के मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मजदूर को अस्पताल भेजा। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Read More

भरमौर। मणिमहेश की पवित्र डल झील में इस साल करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने आस्था का स्नान कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। आधिकारिक तौर पर करीब 17 दिन चली चली मणिमहेश यात्रा संपन्न हो गई है। फिलहाल मणिमहेश यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर 27 सितंबर तक अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर समेट लिए गए हैं। इस साल राज्य में आई प्राकृतिक आपदा और मणिमहेश यात्रा के बीच में ही भारी बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। मणिमहेश यात्रा सात सितंबर को आधिकारिक तौर पर शुरू हुई थी। वहीं हेलि टेक्सी सेवा…

Read More

गगल (कांगड़ा)। गगल पुलिस ने पीएनबी शाखा के एटीएम में लगे स्प्लिट एसी की बाहरी इकाई को चुराने की कोशिश कर रहा युवक धरा है। DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि आरोपी पीएनबी एटीएम की छत पर रखे स्प्लिट एसी की बाहरी इकाई को चुराने का प्रयास कर रहा था। उसने इस यूनिट को डिस्कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद वह इसे ले जाने की फिराक में था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। गगल पुलिस की टीम सुबह के समय गश्त पर थी, तभी एटीएम की छत पर कुछ संदिग्ध गतिविधि होती दिखी। टीम ने बाहरी इकाई…

Read More

शिमला। राजधानी की बच्चियों जिया वर्मा और अहाना वर्मा ने अपनी गुल्लकें आपदा राहत कोष में दान कर मिसाल पेश की है। ये बच्चियां शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल में पढ़ती हैं। दोनों ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह सौगात सौंपी। दोनों की गुल्लक में निकले करीब बीस हजार जिया की गुल्लक में 9806 और अहाना की गुल्लक में 10229 रुपये निकले हैं। मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर दिया दान यह दान उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर दिया है। गौर हो कि सीएम सुक्खू ने बीते दिनों अपनी, पत्नी और बेटियों की जमा पूंजी के 51…

Read More

नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांराजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र नगरोटा बगवां में शनिवार को नशा निवारण कार्यक्रम संवाद करवाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम मनीष शर्मा ने की। कार्यक्रम में भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण में शालू प्रथम, स्वाति द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में अंतरा प्रथम, शिवानी द्वितीय और नैंसी तृतीय रहीं। चित्रकला में प्राची प्रथम, तरुण द्वितीय और तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान बच्चों ने नशा निवारण के लिए एक लघु नाटिका भी पेश की। एसडीएम मनीष शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने के तरीकों के बारे…

Read More