- अढ़ाई किलो चरस के साथ महिला नशा तस्कर साथी सहित Arrest
- Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
- गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
- Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
- खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
- जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
- दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
- Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
Author: admin
राकेश सोनी। नादौनएचआरटीसी की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में शनिवार को धर्मशाला से शिमला जा रही धर्मशाला डिपो की बस नादौन पहुंचते ही खराब हो गई। इससे सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस नंबर एचपी 68 6286 सुबह पौने आठ बजे धर्मशाला से शिमला के लिए चली थी। मगर करीब 10 बजे नादौन पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण हांफ गई। करीब डेढ़ घंटे बाद ठीक होने पर यह बस शिमला के लिए रवाना हुई। बस के परिचालक सुरेश कुमार ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत…
कांगड़ा। जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मसले को लेकर कांगड़ा-चंबा के सांसद, स्थानीय विधायक और एयरपोर्ट संघर्ष समिति को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की आवाज न उठाकर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने विधायक को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली। कुलभाष चौधरी शनिवार को कृष्णा होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 दिन में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के मसले पर स्थिति स्पष्ट नहीं की तो वह लोगों को साथ लेकर बड़ा…
कांगड़ा। डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में कोरोना काल में रखे आउससाेर्स कर्मियाें की सेवाएं शनिवार से समाप्त कर गई हैं। इनमें स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाॅय व सफाई कर्मी शामिल हैं। इनको निकालने के आदेश सरकार ने एक माह पहले ही जारी कर दिए थे। राज्य सरकार के इस फैसले से निकाले गए कर्मियाें में रोष है। उनका कहना है कि जब मुसीबत का दाैर था ताे सरकार ने उन्हें नियुक्ति दी। अब जब समय निकल गया ताे उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह उनके साथ सरासर न्याय है। उनका पांच माह का वेतन लंबित हैं।…
शिमला। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 3500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। इस पैकेज के तहत जिनके मकान ध्वस्त हो गए हैं, उन्हें 7 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं भूमिहीनों को मकान के लिए जमीन भी दी जाएगी। यही नहीं, सरकारी रेट 280 रुपये में सीमेंट का बैग दिया जाएगा। इसके अलावा घर निर्माण के दौरान बिजली और पानी भी मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अभी तक कोई कोई…
चंबा। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भनौता में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि भनौता के प्रधान अनूज कुमार रहे। प्रतियोगिता में छह जोन जडेरा, साहो, चंबा, उदयपुर, चनेड व कोहलड़ी के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी जाफर खान और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया।कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अतुल कुमार व कोषाध्यक्ष उत्तम चंद भी उपस्थित रहे। ये रहे परिणाम बैडमिंटन में लड़कियों का फाइनल मुकाबला कोहलड़ी व चनेड़ जोन के बीच खेला गया। इसे कोहलड़ी ने जीता। बैडमिंटन लड़कों में कोहलड़ी व उदयपुर के मध्य फाइनल हुआ। इसमें भी कोहलड़ी की टीम जीती।…
शाहपुर। द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत के तत्वावधान में ईको क्लब ने स्वछता पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ने किया। स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मिशन के तहत मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्तूबर , 2014 से केंद्र सरकार मना रही है। इसका मूल उद्देश्य अपने स्वास्थ्य के साथ साथ अपने वातावरण को साफ रखना है। इस दौरान महाविद्यालय के बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए के छात्रों एवं अध्यापकों ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा ली। छात्रों ने महाविद्यालय के आसपास सफाई की।…
शिमला। यहां की बुजुर्ग महिला सत्या कपूर व सुदर्शन मोहन ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया। सत्या कपूर ने अपने बचत खाते, अपने रिश्तेदारों और अन्य जान-पहचान के लोगों से यह धनराशि एकत्र कर प्रभावितों की सहायता के लिए दी है। मुख्यमंत्री ने सत्या कपूर और सुदर्शन मोहन के इन प्रयासों की सराहना की। सीएम ने इसके लिए उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान हमें प्रभावितों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं।
चंबा। जिला स्तरीय विश्व रेबीज दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉक्टर कपिल शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि 2007 के बाद प्रतिवर्ष विश्व रेबीज मनाया जाता है। 28 सितंबर को फ्रांसीसी सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक लुई पाश्चर की मौत की वर्षगांठ मनाई जाती है, जिसने रेबीज का पहला टीका विकसित किया था। उन्होंने कहा कि रेबीज एक वायरस है, जो कि संक्रमित जानवरों की लार ग्रंथियां में मौजूद रहता है। जब संक्रमित जानवर किसी को काटता है तो वायरस घाव से शरीर में प्रवेश कर जाता है। ऐसे में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना व पारंपरिक…
चंबा। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का आधार होती हैं। इनमें भाग लेने से विद्यार्थी अनुशासन भी सीखता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में खंड स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के 80 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने…
कांगड़ा। रेहन बसेरा मिशन रोड कांगड़ा से कंक्रीट मिक्सचर चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आराेपियाें को अदालत में पेश किया गया। वहां से दाेनाें काे दाे दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्ण शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 1 पुराना कांगड़ा ने कांगड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका कंक्रीट मिश्रण उस स्थान से बुधवार सायं से गायब है। पुलिस ने कंक्रीट मिश्रण मशीन की तलाश जारी कर दी। इस मामले में पुलिस ने देर सायं नगरोटा बगवां के घरहाना गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान…
