- अढ़ाई किलो चरस के साथ महिला नशा तस्कर साथी सहित Arrest
- Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
- गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
- Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
- खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
- जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
- दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
- Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
Author: admin
कांगड़ा। नजदीकी गांव मटौर के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन श्राद्ध पक्ष में पितृ शांति के लिए सभी ग्रामीण करवा रहे हैं। रविवार को कथा के दूसरे दिन ब्रज भूषण शास्त्री गुरु सुखदेव महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान गुरु सुखदेव महाराज की आरती भी उतारी गई। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक कथा सुनी। आयोजन समिति के प्रवक्ता एवं मटौर के उप प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि कथा के अंतिम दिन भंडारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने आसपास के लोगों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य कमाने…
शाहपुर। प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में कहे। वह समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल प्रमाणपत्र प्रदान करने, बल्कि मानवीय मूल्यों को विकसित करने और छात्रों को वास्तविक जीवन में कौशल प्रदान करने में एक संस्थान की भूमिका को याद करने का ऐतिहासिक मौका होता है। विधायक ने कहा कि यह संस्थान बहुत पुराना है। हजारों प्रशिक्षु यहां से प्रशिक्षण…
राकेश सोनी। नादौनखंड विकास कार्यालय नादौन के परिसर में कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में शनिवार को उपमंडल की 31 पंचायतों के प्रधान उतरे। उन्होंने मौके पर पहुंच कर इस वर्ग की मांगों को पूरा करने का राज्य सरकार से आग्रह किया। ये कर्मचारी सरकार से संबंधित विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और महासचिव राहुल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में भी विभाग में विलय के लिए कमेटी का गठन किया गया था, परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया। सरकार से…
एएम नाथ। चंबा सीटू की चंबा जिला कमेटी ने शनिवार को श्रमिक बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीटू ने जिला अधिकारी के माध्यम से बोर्ड के सचिव को ज्ञापन भेजा। सीटू की जिला सचिव सुदेश ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पिछली सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। पिछले तीन साल से मजदूरों के लाभ लंबित हैं। लाखों मजदूर अपने बच्चों की छात्रवृत्ति व स्वास्थ्य सहायता जैसे लाभ न मिलने से परेशान हैं। उन्हें इस सरकार से उम्मीद थी कि यह मजदूरों के लिए कुछ अच्छा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। सीटू ने लगातार मुद्दों…
कांगड़ा प्रशासन ने तहसील चौक में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान खूब बहस भी हुई। यही नहीं, दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। विरोध के बीच प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। वहीं कुछ का सामान हिदायत देकर सड़क से पीछे हटाया। तहसीलदार मोहित रतन ने बताया कि प्रशासन ने जनहित में यह कार्रवाई की है। यह भी पढ़े: कछियारी में चिट्टे के साथ पकड़े पालमपुर और सुलह के दो युवक
शिमला। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमालयन स्टेट एडवेंचर पावर कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड ने 387 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लिपिक), असिस्टेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, जूनियर मैनेजर सहित अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लिपिक के 18 पद, सुरक्षा प्रहरी के 43, ब्रांच मैनेजर के 10, चालक के 13, परिचालक के 14, स्टाफ नर्स जीएनएम के 13, एरिया मैनेजर के 9, असिस्टेंट मैनेजर के…
कुल्लू। नशा तस्करी के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत जिले में पौना किलो चरस के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कुल्लू के तहत आने वाली पुलिस चौकी जरी में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बुर्जी मोड़ पास हनुमान मंदिर में संदीप (36) पुत्र जय प्रकाश निवासी दिल्ली से 620 ग्राम चरस बरामद की है।
राकेश सोनी। नादौनजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने वीरवार को विशेष अभियान के तहत विकास खंड नादौन के जलाड़ी और रंगस के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गीत-संगीत और नाटक से जागरुकता फैलाई। कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने कहा कि पूरे जिले में ये अभियान चलाया जा रहा है। कलाकारों ने छात्रों को कहा कि अगर लैंड स्लाइड के समय किसी व्यक्ति के मुंह में मिट्टी चली जाए तो तुरंत उसके मुंह से मिट्टी निकाल कर उसको सीपीआर देनी चाहिए। भूकंप आने की स्थिति में अफरा-तफरी नहीं मचानी चाहिए। सबसे पहले…
एएम नाथ। चंबाजिले की पांगी घाटी की खूबसूरत वादियों के हॉलीवुड मूवी के सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म ‘आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई’ की 15 से 28 अक्तूबर तक शूटिंग होगी। इसकी मंजूरी अतिरिक्त निदेशक फिल्म इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने जारी की है। चलो चंबा अभियान व चंबा अचंभा के तहत जिले की खूबसूरत वादियों एवं अनछुए क्षेत्रों को उजागर करने की दृष्टिगत प्रशासन के प्रयास फलीभूत होते नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी इस क्षेत्र की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने को लेकर उत्सुक हैं। डीसी…
एएम नाथ। चंबा6 अक्तूबर को सलूणी कॉलेज और 7 को पंचायत घर भरमौर में इंटरव्यू लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इन इंटरव्यू के माध्यम से हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों को भरेगी। इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं है और आयु 21 से 37 साल रखी गई है। इच्छुक आवेदकों को इंटरव्यू से पूर्व रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है। पंजीकरण के लिए आवेदक को विभाग की वेबसाइट http://eemis.hp.nic.in पर…
