Author: admin

राकेश सोनी। नादौनएसडीएम अपराजिता चंदेल ने शनिवार को नादौन बस स्टैंड और शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा किया। उन्होंने दुकानों के सामने पीली पट्टी के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद दुकानदारों ने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि नादौन शहर में कई दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है, जिस वजह से सड़क पर आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को स्वयं सोचना चाहिए कि यदि ग्राहकों को बाजार में आने-जाने का रास्ता खुला मिलेगा…

Read More

धर्मशाला। नड्डी स्थित डल झील में पवित्र स्नान 23 सितंबर को होगा। स्नान के बाद यहां दुर्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना से मनोकामना पूरी होती हैं। जो लोग चंबा के मणिमहेश में स्नान के लिए नहीं जा पाते हैं, वे डल झील में स्नान करके पुण्य कमाते हैं। पवित्र स्नान के लिए जिले के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सुबह स्नान को लेकर कई श्रद्धालुओं ने 23 सितंबर शाम को ही नड्डी व आसपास के क्षेत्रों में डेरा जमा लिया है। झील में महिलाओं के नहाने के लिए अलग से टेंट लगाकर व्यवस्था की…

Read More

धर्मशाला। विकास परियोजना धर्मशाला के सकोह वृत्त की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक पुष्पा की अगुआई में पढ़ाई भी-पोषण भी और टेस्ट, टॉक, ट्रीट अनीमिया शीर्षकों पर एक कार्यक्रम करवाया। यह आयोजन पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह को एक जन आंदोलन के रूप में मनाते हुए सकोह में किया गया। इसमें शिक्षा, आयुर्वेद विभाग व स्थानीय निकाय का सहयोग रहा। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बबिता गौतम, पार्षद अनुज धीमान समेत करीब 70 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली व पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगा कर सही पोषण…

Read More

राकेश। नादौनविद्युत लाइनों के रखरखाव और मरमत के काम के चलते जोल सप्पड क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कई भागों में बिजली बंद रहेगी। जोल सप्पड़, सोहरी, सकर, सौरड, जंदली राजपूता, जंदली गुजारा, तृषा कॉलेज और चौकी जटा आदि क्षेत्रों बिजली गुल रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने कहा कि यदि तय दिनों में मौसम खराब हुआ तो यह काम आगे करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा के लिए उनके कार्यालय में संपर्क किया जा…

Read More

53 मील (कांगड़ा)। प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य संस्थान की इमरजेंसी के बाहर की लाइट्स करीब एक माह से खराब हैं। इससे शाम से यहां अंधेरा छा जाता है। मौसम खराब होने के दौरान भी यही स्थिति बन जाती है। इससे परेशानी की हालत में यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों की दिक्कत और बढ़ जाती है। इस मसले को लेकर जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के एमएस मोहन सिंह से बात की गई…

Read More

चामुंडा। मां चामुंडा मंदिर में पांच दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ वीरवार को शुरू हो गया। अखिल भारतीय सन्त परिषद के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवनानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि उनके गुरु परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि की प्ररेणा से सनातन धर्मालंबियों और यज्ञ प्रेमियों के सहयोग से शक्तिपीठों में ये आयोजन करवाए जा रहे हैं। यह यज्ञ 25 सितंबर तक चलेगा। चार दिन सुबह और शाम को आहुतियां डलेंगी और 25 को पूर्ण आहुति होगी। इस महायज्ञ में देश-प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के भक्त शामिल होंगे। मां के सनातनी भक्त हैं और हमारे साथी…

Read More

चंबा। जिले के मैहला विकास खंड में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इसमें दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार राख-धनाड़ा संपर्क मार्ग पर एक जीप खाई में गिर गई है। इससे जीप में सवार दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राजकुमार आयु 30 वर्ष पुत्र मान सिंह, अशोक आयु 32 वर्ष पुत्र रोनकी गांव थल्ली मुहाल गुराड परगना सामरा उपतहसील धारवाला के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।…

Read More

शिमला। विधानसभा में भाजपा विधायकों के वेल में आकर नारेबाजी करने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हो गया। निंदा प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में लाए थे। सभी कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। भाजपा विधायक हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 1986 में संशोधन के विरोध में वेल में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी गलती छिपाने के लिए वेल में आकर सुर्खियां बंटोरना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के संकल्प प्रस्ताव का समर्थन न करने की गलती का अब भाजपा को पश्चाताप हो रहा है। यह भी पढ़े:…

Read More

ऑस्ट्रियाई के पर्वत पर चढ़ते समय पर्यटक (42) की दुखद मौत हो गई। पर्यटक करीब 90 मीटर की ऊंचाई से नीच गिरा, जो उसकी मौत का कारण बना। सीढ़ी चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह नीचे गिरा। पुलिस और बचाव हेलिकॉप्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। मगर पर्यटक बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद बचाव कार्य में जुटी टीम को पर्यटक की लाश मिली। दरअसल पर्यटक पर्वत के साथ लगी हवाई सीढ़ी को चढ़ रहा था, जो ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ के नाम से मशहूर है। वह अकेले ही हवाई सीढ़ी को चढ़ने के लिए निकला था। मौके…

Read More

कांगड़ा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट कांगड़ा की टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरट्ट (बड़ोह) के पास एक युवक को 11.27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक (23) निवासी संगम विहार दिल्ली के रूप में हुई है। युवक देही से हेरोइन को स्थानीय बाजार बड़ोह और नगरोटा बगवां में बेचने के लिए आया था। गौर हो कि दिल्ली से खरीदी जाने वाली हेरोइन प्रदेश में दोगुने से तिगुने दाम पर बेची जाती है। इस संदर्भ में थाना नगरोटा बगवां में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यह भी…

Read More