Author: admin

धर्मशाला। सुरक्षा गार्ड के 100 पदों के लिए भर्ती होगी। इसके लिए साक्षात्कार 20 फरवरी से होगी। सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर यह भर्ती करेगी। सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 100 पदों के लिए 20 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय देहरा, 21 को उपरोजगार कार्यालय ज्वालामुखी, 22 को उपरोजगार कार्यालय कांगड़ा और 23 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। वहीं आयु 21 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी 16,500 से 19,500…

Read More

कांगड़ा। कांगड़ा की बेटी कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपाली चड्ढा को नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवल्पमेंट (नाबार्ड) ने शोध अवॉर्ड दिया है। डॉ. दीपाली इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट फिलीपींस की भारत में स्थित भुवनेश्वर शाखा में बतौर कृषि वैज्ञानिक सेवाएं दे रही हैं। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा की बेटी हैं डॉ. दीपाली वह जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा की बेटी हैं। उनके पति आयुष भंडारी बतौर कृषि वैज्ञानिक नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन बठिंडा में सेवारत हैं। डॉ. दीपाली को यह अवॉर्ड उनके द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों की पैदावार प्रभावित…

Read More

कांगड़ा। मेन बाजार कांगड़ा में आभूषण की दुकान में चोरी की आरोपी महिला (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने मंजू देवी निवासी गांव दुर्गेला को पकड़ा है। महिला सहगल मार्केट मेन बाजार कांगड़ा में परवान ऑर्नामेंट्स नामक आभूषण की दुकान पर गई थी। उसने दुकान के मालिक से कुछ सोने के आभूषण दिखाने को कहा और बड़ी चालाकी से आभूषणों को अपने कपड़ों में छिपाकर भाग गई। वह अगले दिन फिर उसी दुकान पर आई और फिर से दो सोने के पेंडेंट मांगे। उसने फिर से पेंडेंट बड़ी चालाकी से छिपा…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह और पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स की एड फिल्म इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही है।यह एड फिल्म मंगलवार सुबह रिलीज हुई है। यह एक सेक्शुअल हेल्थ ब्रांड का विज्ञापन है। इसकी इंटरनेट पर ज्यादा चर्चा होने का कारण इसका एंटरटेनिंग होना है। बोल्ड केयर नामक कंपनी का यह एड एक टीवी सीरियल की तरह पारिवारिक माहौल में फिल्माया गया है, मगर स्पूफनुमा अंदाज में। पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ की बात के साथ टीवी सीरियल्स का मजाक उड़ाया निर्माताओं ने इससे टीवी सीरियल्स का मजाक भी उड़ाया है। इसके साथ ही पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ की…

Read More

ऊना। भष्ट्राचार प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में घर करता जा रहा है। यही वजह है कि रिश्वत लेते अधिकारियों और कर्मचारियों के पकड़े के मामले सामने आ रहे हैं। यह सुशासन के रास्ते में सबसे बड़ा अवरोध है। अब ऊना जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। विजिलेंस की टीम ने जिले की नगर पंचायत टाहलीवाल के क्लर्क को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई ठेकेदार यशपाल शर्मा की शिकायत पर की है। रंगेहाथ पकड़ने के लिए बाकायदा जाल बुना था विजिलेंस ने क्लर्क अशोक कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने के…

Read More

गगल (कांगड़ा)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार सुबह गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं कांगड़ा पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गगल एयरपोर्ट से वह बिलासपुर के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं रखी इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस के निर्माण को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर करीब केंद्र सरकार ने 280 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा मंजूर कर दिया है। केंद्र सरकार…

Read More

मंडी। जिले के पुलिस थाना क्षेत्र सुंदरनगर की चनोल पंचायत के मंझखेतर में महिला (55) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव शनिवार सुबह घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित सिंचाई योजना के भंडारण टैंक में पड़ा था। इसके बारे में सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर थाने के प्रभारी जसबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद इसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर भिजवाया। वहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की शिनाख्त…

Read More

गगल (कांगड़ा)। पीओके संघर्ष समिति जिला कांगड़ा की बैठक शनिवार को इच्छी में हुई। इसमें समिति के हक में लिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए जम्मू-कश्मीर के उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दविंद्र कोहली ने कहा कि वर्षों से चली आ रही मांग को न्यायालय द्वारा मानना उनके अधिकारों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सुनिश्चित करता है कि इन परिवारों को 1947 के बाद जम्मू-कश्मीर में बसे पीओके के 26319 परिवारों के समान दर्जा और अधिकार प्राप्त हों। इममें पीओके से विस्थापित 31619 परिवारों में से 26319 परिवारों को जम्मू, कठुआ और…

Read More

ज्वालामुखी। लुथान में प्रदेश का पहला सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर बनेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 92.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले इस परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 205 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं के किए उद्धाटन मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 38.17 करोड़ रुपये लागत से विभिन्न उठाऊ जल आपूर्ति योजनाओं के जलस्रोत स्तर पर सुधार और संवर्धन, 5.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन ज्वालामुखी, 2.13 करोड़ रुपये लागत के राजकीय…

Read More

बैजनाथ। बीड़ बिलिंग के जंगल में रविवार को लापता हुए युवक और युवती के शव मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे मिल गए। इसके साथ परिजनों की उनके जिंदा होने की आस टूट गई। बीड़ थाने के प्रभारी दलीप सकलानी ने कहा कि युवक अभिनंदन गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी शिवनगर पठानकोट (पंजाब) चौगान में रह रहा था। उसके लापता होने की रिपोर्ट कर्णवीर सिंह निवासी चौगान और दोस्तों ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। इसके मुताबिक अभिनंदन गुप्ता (30) अपनी गाड़ी में अपने पालतू को लेकर बिलिंग गया था। वह अपनी गाड़ी को बिलिंग घाटी के मोड नंबर 7…

Read More