- अढ़ाई किलो चरस के साथ महिला नशा तस्कर साथी सहित Arrest
- Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
- गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
- Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
- खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
- जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
- दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
- Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
Author: admin
राकेश सोनी। नादौनविधानसभा क्षेत्र नादौन की एक पंचायत में एक लड़की ने प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में उसने शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पंचायत प्रधान ने भी लकड़ी की पर उसके साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उसने भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। महिला बोली, भागते हुए आरोपी ने उसे भी दिया था धक्का लड़की की मां ने कहा कि उसकी बेटी जब घर से काम के लिए जा रही थी तो वह भी उसके पीछे कुछ दूरी पर चली हुई थी।…
कांगड़ा। हलेड़कलां पंचायत के जेएमबी हॉकी क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार काे संपन्न हाे गई। समापन समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी अमित वर्मा रहे। उनका समारोह में पहुंचने पर हलेड़कलां के प्रधान अरुण कुमार ने स्वागत किया। अरुण कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में छ्ह टीमों ने भाग लिया। इनके बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। फाइनल कांगड़ा और सुंदरनगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा की टीम ने सुंदरनगर की टीम को 4-2 से पराजित कर जीत हासिल की। मुख्यातिथि बोले, खिलाड़ी खेल को खेल…
शिमला। जिले के चौपाल क्षेत्र में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए है। मृतक दादा और पोती हैं। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे।मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोपहर बाद मेहा-धांडी मार्ग पर धार तरपुणु पंचायत में हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इनकी गई जान मृतकों की शिनाख्त ओम प्रकाश (55) व उनकी पोती अदिति (3) के…
इंफाल। मणिपुर में छुट्टी काटकर लौटे असम राइफल्स के जवान ने छह सहयोगियों पर गोलियां चलाई हैं। इसके बाद उसने खुद को गोली से उड़ाया। इस वारदात में आरोपी की मौत हो गई है। वहीं छह जवान घायल हुए हैं। यह वारदात दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन में इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास हुई है। यह वारदात बुधवार सुबह हुई है। जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी काटने के बाद लौटा था। असम राइफल्स की ओर से इस वारदात के संबंध में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।…
कांगड़ा। अयोध्या में जहां 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वहीं पूरे देश में इसे लेकर कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसी कड़ी में कांगड़ा से सटे गांव अब्दुल्लापुर के प्राचीन शिव मंदिर में दोपहर बाद 3 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। तत्पश्चात शाम छह बजे मंदिर परिसर में 2100 दीप जलाएं जाएंगे। लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील गांव की श्रीकृष्ण कीर्तन सभा इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। सभा के प्रवक्ता मदन वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों। यही नहीं, सात-सात दीप…
हमीरपुर। अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। अभिषेक राणा का यह कदम गृह जिले हमीरपुर से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए किसी झटके से कम नहीं है। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए भी यह बड़ा झटका है। यह बताई वजह अभिषेक राणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। कहा-संगठन को मजबूत करने का सफर…
शिमला। जिले के चौपाल क्षेत्र के ननहर गांव की अंकिता किमटा तनेजा ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश वित्त और लेखा सेवा परीक्षा पास की है। वह चौपाल क्षेत्र से ऐसा करने वाली पहली महिला हैं। पांच साल की थीं तो पिता की हो गई थी मौत अंकिता जब पांच साल की थीं तो उनके पिता की मौत हो गई थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा एसडी स्कूल से हुई। वहीं बीसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली और एमसीए एचपीयू से की। उन्होंने पुलिस में डेढ़ साल बतौर कांस्टेबल जॉब की। फिर जिला अदालत में बतौर क्लर्क सेवाएं दीं। इन्हें दिया…
रिकांगपियो। किन्नौर जिले के रिकांगपियो में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से पांच युवकों की मौत हो गई है। हादसा करछम-शिलती-रिकांगपियो मार्ग पर हुआ है। इनकी गई है जान मृतकों शिनाख्त अरुण सिंह (29) पुत्र इंद्र लाल निवासी शोंग तहसील सांगला, अभिषेक (24) पुत्र राकेश कुमार निवासी कल्पा, उपेंद्र (25) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी सापनी, तनुज (23) पुत्र श्याम लाल निवासी ख्वांगी और समीर (26) पुत्र भगत चंद निवासी बारंग के रूप में हुई है। सभी युवक रिकांगपियो में महिंद्रा शोरूम में काम करते थे। अभिषेक अपने 4 अन्य…
राकेश सोनी। नादौनभाजपा किसान मोर्चा नादौन की बैठक अध्यक्ष प्यार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नादौन किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री और मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया विशेष तौर पर मौजूद रहे। इनको सौंपी गईं जिम्मेदारियां कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पंकज कुमार गांव गाहलियां, कमलजीत बलडूहक, सतीश कुमार बलोह, रविंद्र कुमार कंडरोला, महामंत्री सुरेंद्र परमार जमनोटी, सिकंदर कुमार जलाड़ी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ग्वाल पत्थर, सचिव हंसराज कश्मीर, अजय कुमार गाहलियां, राकेश कुमार दंगड़ी, कार्यालय सचिव बलवंत सिंह बरोटी, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार हरेटा, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी गगनदीप लंज्याना और…
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी और जयसिंहपुर उपमंडल में निजी एवं सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। वहीं दोपहर बाद साढ़े तीन बजे छुट्टी होगी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने ये निर्देश आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दिए हैं। डीसी ने कहा है कि जिले के उपरोक्त उपमंडलों में भारी सर्दी और धुंध के कारण समय में बदलाव किया गया है। इसके बारे में उपनिदेशक शिक्षा, संबंधित उपमंडल अधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाचार्य को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
