Author: admin

श्री नयना देवी। नगर परिषद श्री नयना देवी की नवनियुक्त अध्यक्ष दिशा शर्मा और उपाध्यक्ष भरत गौतम ने मंगलवार को शपथ ली। एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों ने कार्यभार संभाल लिया। नगर परिषद अध्यक्ष दिशा शर्मा बोलीं नगर परिषद अध्यक्ष दिशा शर्मा ने कहा कि श्री नयना देवी में रुके हुए विकास के कार्यों को पार्षदों के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। स्थानीय लोगों के हित में विकास कार्य किए जाएंगे। श्री नयना देवी विश्व विख्यात तीर्थ स्थल है। यहां की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पर्यावरण की दृष्टि से इस स्थल…

Read More

कांगड़ा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रविवार शाम को मां बज्रेश्वरी की पिंडी पर मक्खन का लेप किया गया। इस दौरान करीब 21 क्विंटल मक्खन और मेवों से माता की पिंडी सजाई गई। इस दौरान भजन संध्या भी करवाई गई। श्रद्धालुओं ने इस घृत पर्व को लेकर करीब 26 क्विंटल घी दान किया है। घृत पर्व में 21 क्विंटल घी का प्रयोग हुआ। शेष पांच क्विंटल घी माता की जोत आदि जलाने के लिए रखा गया है। माता की पिंडी पर चढ़े मक्खन को बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। यह है मान्यता मान्यता…

Read More

नई दिल्ली। देश की शीर्ष अदालत ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को बड़ी राहत दी है। उनको हिमाचल के डीजीपी पद से हटाने के प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाईकोर्ट के 9 जनवरी के आदेश को चुनौती देने वाली संजय कुंडू की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। पीठ ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखना अनुचित होगा पीठ ने कहा कि इस स्तर पर हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखना अनुचित होगा, जिसमें निर्देश दिया गया है…

Read More

शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। इसमें शैक्षिक मानकों को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में वार्षिक पीरियड आधार गेस्ट टीचर को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इन पदों को भरने को मिली मंजूरी कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 40 पद और कनिष्ठ तकनीशियन (वर्क इंस्पेक्टर) के 25 पद, जल शक्ति विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 20 पद, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 7 पद और सैनिक कल्याण विभाग में विभिन्न श्रेणियों…

Read More

धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर 15 जनवरी को प्रस्तावित जन सुनवाई निरस्त कर दी गई है। यह जानकारी प्रशासक पुनर्वासन एवं पुनः स्थापन व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने वीरवार को दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों की अनुपालना के चलते इस जन सुनवाई को रद किया गया है। उन्होंने प्रभावित लोगों से कहा है कि 15 जनवरी को ग्राम सभा में होने वाली जन सुनवाई को निरस्त कर दिया गया है।

Read More

कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनयानकड़ के कार्यालय में आयोजित ग्राम सभा में गांव राह की होनहार बेटियों कोमल चौधरी एवं निकिता डोगरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोमल चौधरी नवंबर माह से एम्स जम्मू में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं दे रही हैं। वहीं इसी गांव की निकिता डोगरा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में रेडियोलॉजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। निकिता गांव राह के निवासी गुरमेल सिंह और नीलम कुमारी एवं कोमल चौधरी इसी गांव के जगमोहन सिंह व रंजना कुमारी की बेटी हैं। निकिता ने अपने दादा-दादी के साथ, जबकि कोमल चौधरी…

Read More

कांगड़ा। जिले के हरिपुर थाने के तहत पड़ते दोसड़का में पर्यटकों ने एक वारदात को अंजाम दिया है। इसमें दो स्थानीय युवक घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी को ओवरटेक करने के मामले में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के कार सवारों ने दो स्थानीय युवकों को छुरे से वार कर घायल कर दिया है। दोनों घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है। आरोपी हरियाणा के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू…

Read More

नई दिल्ली। कांगड़ा जिले के जसवां-परागपुर के रक्कड़ के प्रवीण सिंह को ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि साहसिक कार्य में आजीवन उपलब्धियों के लिए प्रवीण सिंह को यह अवॉर्ड दिया। उन्होंने दो बार माउंट एवरेस्ट और दो बार ही माउंट कंचनजंगा सहित 20 से अधिक हिमालय की चोटियों पर चढ़ाई की है। माउंट भागीरथी II पर बीएसएफ पैरा पर्वतारोहण अभियान के दौरान उन्होंने अपनी रस्सी में 2 पैरा पर्वतारोहियों का समर्थन किया। उन्होंने 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान कालीमठ घाटी में बीएसएफ के “राहत और पुनर्वास मिशन” में सक्रिय रूप से भाग…

Read More

शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर में पुरानी ईंटों से मंदिर की दीवार बनाने का मामला सामने आया है। किसी को पता न चले, इसलिए आधी दीवार को ही प्लास्टर कर दिया है। इसे लेकर लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो पुरानी ईंटों से मंदिर की दीवार बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है। यह वीडियो नगर पंचायत शाहपुर की पूर्व अध्यक्ष उष्मा चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। इसको लेकर उन्होंने आपत्ति भी जताई है। ऊष्मा चौहान ने पूछा कि नगर पंचायत की तरफ से मंदिर…

Read More