Close Menu
    What's Hot

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 16
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»प्रदेश सरकार पैसे जमा करवाने में कर रही आनाकानी
    कांगड़ा

    प्रदेश सरकार पैसे जमा करवाने में कर रही आनाकानी

    सीयू के धर्मशाला कैंपस को लेकर बोले अनुराग ठाकुर
    adminBy adminFebruary 11, 2024112 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    गगल (कांगड़ा)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार सुबह गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं कांगड़ा पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गगल एयरपोर्ट से वह बिलासपुर के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की।

    केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं रखी

    इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस के निर्माण को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर करीब केंद्र सरकार ने 280 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा मंजूर कर दिया है। केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं रखी है। केंद्र ने अनुमति और फॉरेस्ट क्लीयरेंस दे दी है। कांग्रेस सरकार के समय देहरा के लिए भी पैसा जमा नहीं हुआ था। कई साल इंतजार करना पड़ा, वैसे ही धर्मशाला के लिए भी पैसा जमा नहीं करवाया जा रहा है।

    शायद कांग्रेस नहीं चाहती थी कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बने, लेकिन हमने देहरा का काम शुरू करवा दिया। शीघ्र ही धर्मशाला का काम भी शुरू हो सकता है, लेकिन उसके लिए राज्य की सरकार ने मात्र करीब 35 करोड़ रुपये जमा करवाने हैं। उसके लिए वह आनाकानी कर रही है। उन्हें आशा है कि राज्य सरकार जल्द पैसा जमा करवाएगी और हम धर्मशाला में भी काम शुरू करवाएंगे।

    श्वेत पत्र ने कांग्रेस पार्टी की खोल कर रख दी है पोल

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि श्वेत पत्र ने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस के लिए परिवार कैसे बड़ा था? भ्रष्टाचार पहले था, देश प्राथमिकता में नहीं था। अपनी जेब भरना प्राथमिकता था। श्वेत पत्र ने यह भी दिखाया कि कैसे कांग्रेस की नीतियों ने देश का नुकसान किया है। बैंक घाटे में थे। 12 में से 11 बैंक पीसीए फ्रेमवर्क में थे। यही नहीं, लोग पैसा लेकर भाग रहे थे। इस सब के बीच पूर्व की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार चुप बैठी थी। एक के बाद एक घोटाला हो रहा था। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि कांग्रेस देश को कैसे लूटती रही, कैसे देश को पीछे धकेलती रही। कैसे उसकी नीतियों और भ्रष्टाचार से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई थी। मोदी सरकार देश हित में करीब 10 वर्ष चुप रही, चाहती तो पहले दिन भी श्वेत पत्र ला सकती थी। देश का नुकसान न हो, मनोबल न गिरे, यह हमारी प्राथमिकता थी।

    हमारी सरकार की प्राथमिकता देश को आगे बढ़ाने की थी। करीब 10 साल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार चली। उनकी नीतियों के कारण आज सारे बैंक लाभ में हैं। अब देश कमजोर नहीं, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यही वजह है कि विश्व में हमारे देश का मान बढ़ा है। कांग्रेस का चेहरा बेनकाब करना समय की मांग थी। देश को पता चला कि कितनी बड़ी चुनौती थी, जिससे पीएम मोदी ने देश को उबारा है।

    मोदी सरकार ने किसान हित में लिए कई फैसले

    हरियाणा में किसान आंदोलन की उठ रही आवाज को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेती के साथ किसान कल्याण मंत्रालय नरेंद्र मोदी ने चलाया। किसानों के लिए कल्याण के लिए कई नीतियां लाए। करीब 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि में नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के खाते में डाला। करीब चार साल से एक रुपया भी यूरिया खाद के दाम बढऩे नहीं दिए। केंद्र ने किसानों को लाखों करोड़ रुपये की सब्सिडी दी, किसान का मुनाफा बढ़े, इसलिए नैनो यूरिया तक लेकर आए। खरीद दोगुनी से ज्यादा की।

    यूपीए सरकार ने जितनी 10 साल में खरीद की, उसे दोगुनी से ज्यादा खरीद मोदी सरकार ने की, उससे ज्यादा पैसा भी दिया। ये सारे निर्णय किसानों के हित में हैं। ई-नेम (ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार) से लेकर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड मोदी सरकार की देन है। आगे भी किसानों के लाभ के लिए उनकी और आमदनी के लिए जो निर्णय होंगे, मोदी सरकार लेती रहेगी। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट पर यूपीए ने कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया।

    हल्द्वानी हिंसा पर बोले केंद्रीय मंत्री, कानून व्यवस्था राज्य का विषय

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर कंेद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है, अगर कुछ उपद्रवी हिंसा भडक़ाने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी वहां पर हुई। शांति है, आगे भी रहनी चाहिए। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का जो ट्रेंड है, यह खत्म भी होना चाहिए। अदालत के निर्देश पर जो कार्रवाई होती है, उसके चलते जो कदम उठाने हैं, वे उठाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पूरी कैबिनेट और सभी विधायकों के राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के बहिष्कार को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई, जिन्होंने राम मंदिर बनने में राड़े अटकाए। वे पचा नहीं पा रहे हैं कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है।

    युवा वोट बनाएं और जब मौका है आए तो रिकॉर्ड वोट डालें

    लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत तो चुनाव ही है। मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे अपना वोट बनाएं और जब मौका है आए तो रिकॉर्ड वोट डालें। दुनियाभर के 80 प्रतिशत देशों में इस साल चुनाव हैं। देश के युवाओं के पास एक मौका है भारी मतदान करके नया ट्रेंड सेट और रिकॉर्ड सेट करने का। युवा विकसित भारत के लिए मतदान करें और भारत को आगे बढ़ाएं।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleवाटर टैंक में मिला महिला का शव, पड़ोसन गिरफ्तार
    Next Article विजिलेंस ने 6 हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा क्लर्क
    admin

    Related Posts

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    हमीरपुर

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    By ravinderJuly 16, 202622 Mins Read

    हमीरपुर। शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर पिता (Father) को मार डाला (Murder)…

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version