हमीरपुर। जिले में चिट्टे के लिए एक बेटी (Daughter) ने अपने पिता (Father) की कार (Car) बेच दी है। युवती का चार साल का बच्चा (Child) भी है। उसने अपने पिता की की कार करीब 10 ग्राम चिट्टे के लिए बेची है। यह खुलासा 28 जून को हमीरपुर सदर थाने में दर्ज चोरी के मामले में हुआ है। आरोपी के पिता ने बेटी पर कार चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी युवती और उसके दोस्त ने मिलकर कार को जालंधर में ₹ 90 हजार में बेचा है।
युवक हमीरपुर का ही निवासी है। पुलिस ने दोनों का ड्रग टेस्ट करवाया है। इसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने कबूला है कि उसने कार को जालंधर में बेचकर चिट्टा खरीदा। पुलिस ने कार को मैक्लोडगंज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने खरीददार (व्यक्ति) को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
आरोपी युवती की शादी कुछ वर्ष पहले शिमला में हुई थी, लेकिन बेटे के जन्म के बाद वह मायके में ही रह रही थी। उसे पहले नादौन पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। यह के अदालत में चल रहा है।
नादौन पुलिस की गिरफ्त से छुटने के बाद जब वह फिर से पिता के घर लौटी तो दो दिन में ही फिर फरार हो गई। उसके पिता अब चार साल के नाती की परवरिश अकेले कर रहे हैं। वह परेशान हैं, मगर बेटी को फिर घर लाने से मना कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा है कि युवती के गायब होने की सूचना परिवार से मिली है। मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।
Breaking News
- live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू
- शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
- Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
- दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
- 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
- शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
- सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
- जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
Saturday, July 18

