श्री नयना देवी। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सोमवार को माता की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। इनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी भी शामिल रहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुल देवी माता नयना देवी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पोते के मुंडन संस्कार के साथ हवन यज्ञ, कन्या और ब्राह्मण पूजन किया। केंद्रीय मंत्री जब मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे तो उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं को न रोकें। मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल और मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट की। केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक रणधीर शर्मा, विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे।
Breaking News
- स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
- सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
- मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
- दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
- ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
- पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
- युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
- चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
Saturday, May 30

