कांगड़ा। जिले की देहरा तहसील के ध्वाला गांव की रुबी कतनोरिया ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। रुबी कपूर बैडमिंटन अकादमी कुंदलीहार से अपने कोच रविंद्र कपूर से बैडमिंटन की बारीकियां सीख रही हैं। रुबी ने बताया कि मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए कोच रविंद्र कपूर ने बहुत मेहनत की है।

वहीं सबसे ज्यादा सहयोग उनकी बड़ी बहन नेहा कतनोरिया का रहा है। नेहा कतनोरिया कोरियोग्राफर हैं। वह देहरा में जैरी जानू के साथ मिलकर एक डांस अकादमी चला रही हैं। रुबी की माता सुमन गृहिणी और पिता देश राज हिमाचल पथ परिवहन निगम से बतौर चालक सेवानिवृत्त हुए हैं।

रुबी कतनोरिया ने बताया कि अभी उनका सिलेक्शन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। वह जल्द देश के लिए खेलती हुई नजर आएंगी।

Leave A Reply

Exit mobile version