एएम नाथ। चंबा
भाजपा
राजनीति ही नहीं, राष्ट्र नीति भी करती है। यह बात चंबा-कांगड़ा भाजपा प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने चंबा के सरोल में एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि शहीदों को नमन और उनकी याद हमेशा बनी रही, के लिए दिल्ली में एक अमृत वन बनेगा।

प्रेस वार्ता में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, डलहौज़ी के विधायक डीएस ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल, नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहली से 15 सितंबर तक भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक घर घर में जाकर एक चुटकी मिट्टी को एक कलश में भरकर लाएंगे। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी इस मिट्टी को लेंगे। यह मिट्टी दिल्ली में बनने वाले अमृत वन का हिस्सा बनेगी। कार्यक्रम भाजपा पूरे देश में चलाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version