मोगा। यहां भुजिया बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। सोमवार दोपहर 12 बजे फोकल पाॅइंट स्थित भुजिया बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इससे एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया।

उसे अस्पताल लेकर जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जब फैक्ट्री में आग लगी, करीब 13 मजदूर काम कर रहे थे। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड से फैक्ट्री मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Exit mobile version