नई दिल्ली। मोदी सरनेम केस में देश की शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है। इससे उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल हो जाएगी। ऐसे वह संसद के मॉनसून सत्र में शामिल हो सकते हैं। वहीं वर्ष 2024 का लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं।

राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इस केस में उनकी सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

इस मसले में शीर्ष अदालत ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बयान अच्छे मूड में नहीं होते हैं। सार्वजनिक जीवन में भाषण देते समय सावधानी बरतने की उम्मीद की जाती है। कांग्रेस नेता को सावधान बरतनी चाहिए थी। इस फैसले से कांग्रेस में खुशी का माहौल है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है।

Leave A Reply

Exit mobile version