सोलन। जिले के जटोली में सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने मॉडल करियर सेंटर (Center) का लोकार्पण किया। यह ₹ 5.32 करोड़ से बना है। यह केंद्र युवाओं (Youth) को रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन और आधुनिक जानकारी देगा।

उन्होंने इस दौरान पर ₹ 2.27 करोड़ से बने आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। यह भवन विभागीय पुनर्गठन के बाद कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल और आमजन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।

इसके अलावा नगर निगम सोलन के ₹ 44.99 लाख से बने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का लोकार्पण भी सीएम ने किया। इसमें लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए आधुनिक ऑपरेशन थियेटर और पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं ₹ 53 लाख से बना सोलन वाटिका पार्क जनता को समर्पित किया गया, जो हरियाली बढ़ाने और मनोरंजन का सुंदर स्थल बनेगा।

Leave A Reply

Exit mobile version