मंडी। जिले के सुंदरनगर क्षेत्र की महिला (Woman) ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर से दुष्कर्म करने, सोने (Gold) के आभूषण चुराने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस (Police) थाना सुंदरनगर में मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला ने आरोप लगाया कि 3 और 4 अगस्त की मध्यरात्रि को जीवन नामक व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर के कमरे में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसकी अलमारी से करीब पांच तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। चोरी किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

आरोपी महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इसके अलावा महिला ने अपनी जेठानी सोमावती पर भी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version