मंडी पुलिस (Police) ने दो अलग-अलग मामलों (Cases) में तीन युवतियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 216.216 ग्राम चरस, 5.53 ग्राम चिट्टा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पहले मामले में अंकित शिवान (30), पूजा फैक (26) और रीना राठी (24) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे मामले में सचिन ठाकुर (28) और ईशा कमल (22) को पुलिस ने पकड़ा है।

दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से नशा के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सहयोग की अपील की है।

Leave A Reply

Exit mobile version