शाहपुर। चंबी के पुराने पुल के पास एचआरटीसी (HRTC) की बस में सवार पंजाब (Panjab) के दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं।

कांगड़ा पुलिस की सीआईए (CIA) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र में आने वाले चंबी के पुराने पुल के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान कटरा से संधोल जा रही एचआरटीसी की बस को जांच के लिए रोका गया।

उसमें सवार दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस (Police) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पदार्थ और बस टिकटों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना शाहपुर में आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला (Case) दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (19) निवासी गांव व डाकघर चविंडा देवी, तहसील मजीठा, पुलिस थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर (पंजाब) और आलोक कुमार (25) निवासी गांव व डाकघर चविंडा देवी, तहसील मजीठा, पुलिस थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

Leave A Reply

Exit mobile version