किन्नौर। जिले की सांगला तहसील की थैमगारंग पंचायत के लिए दुःखद खबर (Sad news) सामने आई है। यहां के वीर सपूत की असम में ड्यूटी के दौरान मौत (Death) हो गई है। सेना की 19 डोगरा रेजीमेंट के जवान 29 वर्षीय नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी तेज हवाओं के चलते एक पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह दु:खद समाचार सेना ने उनके परिजनों को दिया। इसके बाद पूरे गांव समेत प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत थैमगारंग की प्रधान मनोहर देवी और उपप्रधान दीप कुमार ने कहा कि नायक पुष्पेंद्र की पार्थिव देह असम से दिल्ली और फिर चंडीगढ़ लाई जाएगी। वहां से उसे सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। वीर सपूत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र नेगी, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय बेटे एतिक को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार का सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version