कांगड़ा। बाइपास कांगड़ा (कछियारी) में मंगलवार शाम को पुलिस ने दो युवक चिट्टे के साथ पकड़े हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांगड़ा बाइपास पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को देखा तो उन पर शक हुआ।

दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। तलाशी लेने पर उनके पास से 6.05 ग्राम चिट्टा मिला। उनकी पहचान सुदर्शन कुमार (31) निवासी पालमपुर और बंटी कुमार (32) निवासी सुलह के रूप में हुई है।

डीएसपी कांगड़ा की अंकित शर्मा ने कहा कि दाेनाें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दाेनाें काे बुधवार काे अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Exit mobile version