कांगड़ा। नजदीकी गांव नटेहड़ के पास शुक्रवार को दो स्कूटियों की भिड़ंत में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में विवेक महाजन निवासी जयंती बिहार कांगड़ा घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए श्री बालाजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विवेक महाजन जमानाबाद से कांगड़ा की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरा स्कूटी सवार कांगड़ा से जमानाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। विवेक महाजन केसीसी बैंक शाखा जमानाबाद में बतौर मैनेजर सेवारत थे। बैंक के कार्य के लिए कांगड़ा आ रहे थे।

उनकी मौत की सूचना मिलते ही कांगड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि उनको जैसे ही पता चला उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version