हमीरपुर। टाटा मैमोरियल ट्रस्ट 30 सितंबर को लंबलू में कैंसर जांच शिविर लगाएगा। इसमें विश्व प्रख्यात टाटा मैमोरियल कैंसर अस्पताल मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल महिलाओं व पुरुषों में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर की निशुल्क जांच करेगा। यह शिविर केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों का नतीजा है।

जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने लोगों से अनुरोध किया है कि हमीरपुर के नागरिक इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं व 30 सितंबर को लंबलू में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि कैंसर की अगर सही समय पर जांच न हो तो यह जानलेवा बन जाता है। वहीं समय पर इसका पता चलने पर व सही उपचार करवाने से इसका इलाज संभव हो पाता है और परिणामस्वरूप रोगी की जान बचाई जा सकती है।

विभिन्न संपर्क सूत्रों 9418462986, 9816614766 व 9459888808 पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उनके घर-द्वार पर मेडिकल सेवा भी प्रदान करवा रहे हैं।

Exit mobile version