सुजानपुर। डॉ. प्रताप ठाकुर को सुजानपुर व्यापार मंडल का चेयरपर्सन (Chairperson) बनाया गया है। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा यहां के विश्राम गृह (Rest House) में सोमवार को की गई। व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित महासचिव गौरव जैन ने बताया कि डॉ. प्रताप ठाकुर को चेयरपर्सन बनाया गया है।

अध्यक्ष की जिम्मेदारी शैलेंद्र गुप्ता को दी गई है। इसके साथ-साथ प्रदीप महाजन भुवनेश गुप्ता और विमल जैन को व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार के पद पर तैनाती दी गई है।

मनजीत जम्वाल, कमलेश कुमारी, संजय शर्मा, जगपाल, जग्गी को उपाध्यक्ष, आशीष महाजन को कैशियर, गौतम कौशल, रिंकू स्लेर, विनोद ठाकुर को सचिव, सुरजीत कुमार बॉबी, मेहरा त्रिलोक चंद को संयुक्त सचिव, विपुल महाजन, समीर वर्मा को मीडिया प्रभारी, मनु शर्मा, अशोक रतन को सह मीडिया प्रभारी, सौरभ गुप्ता, बबली भाई को आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख, दिनेश डोगरा, दीपक शर्मा को कार्यालय सचिव और अमृत आजाद को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद मेहरा, अखिल गुप्ता, नितिन गोपू, अखिल सूद, मनीष गुप्ता, सुनील कौंडल, आदित्य पुवारी, अरविंद सूद, सुधीर भटनागर, जावेद खान, अरूप लाल, राजेश शर्मा, मनोज सूद, रमन धीमान, एकांत गुप्ता, मनोज गुप्ता व राजेश गुप्ता शामिल हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version