चंबा में एक पिता हैवान बन गया। उसने अपने छह साल के बेटे (Son) को रावी नदी (River) में धक्का दे दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) प्रशासन हरकत में आया और एएसपी (ASP) चंबा दिनेश शर्मा की अगुआई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस और स्थानीय लोग समाचार लिखे जाने तक नदी के किनारे बच्चे की तलाश में जुटे थे।

नदी के तेज बहाव और आसपास के दुर्गम क्षेत्र को देखते हुए तलाश अभियान में पुलिस को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। पिता (Father) ने खुद पुलिस को बताया कि मैंने अपना बेटा रावी नदी में धक्का दे दिया है। पुलिस ने पिता पर केस (Case) दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल पुल से बच्चे को रावी नदी में धक्का दिया और फिर चंबा थाना के तहत सुल्तानपुर पुलिस चौकी जाकर गुनाह कबूल किया कि मैंने अपने बच्चे को नदी में धक्का दे दिया है।

पुलिस ने घटनाक्रम से संबंधित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे को नदी में धक्का देने के पीछे क्या कारण रहा और घटना के समय वहां वास्तव में क्या हुआ था। एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुआई में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया है, ताकि मामले की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

एसपी (SP) चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों का तलाशी अभियान जारी है। बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Exit mobile version