चंबा। जख्मी (Injured) युवक (Youth) हादसे (Accident) के बाद 2 दिन जंगल में बैठा रहा। जानकारी मिलने के बाद उसका रेस्क्यू किया गया। इस हादसे में एक अन्य युवक की मौत (Death) हुई है। चंबा के बनीखेत-खैरी मार्ग पर बडेरु में खाई में गिरी कार थी। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त कर्ण सिंह पुत्र व्यास देवी निवासी गांव छनूई डाकघर बगढार तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं ठाकुर पुत्र काका राम निवासी गांव छनूई का रेस्क्यू किया गया है।

ठाकुर को नागरिक अस्पताल डलहौजी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार उलेड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई थी। हादसे का किसी को नहीं पता नहीं था। परिजनों ने दोनों की अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच उलेड़ गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ठाकुर को नाले में घायल अवस्था में पाया। वहीं कार में सवार दूसरा युवक मृत मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ठाकुर को सड़क तक पहुंचाने के बाद नागरिक अस्पताल डलहौजी भिजवाया और मृतक करण सिंह के शव को कब्जे में लिया।

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version