बिलासपुर। जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपियों ने दुष्कर्म (Rape) के दौरान वीडियो (Video) भी बनाई। एक आरोपी नाबालिग है। एक आरोपी लड़की का सहपाठी है। अन्य तीन आरोपी उसके दोस्त हैं।

महिला थाना पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है। माता-पिता के साथ महिला थाना बिलासपुर पहुंची नाबालिग लड़की ने कहा है कि तीन साल पहले कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई।

अक्तूबर, 2024 को उसने बिलासपुर मिलने के लिए बुलाया। बिलासपुर पहुंचने पर उसे पैदल ही बंदला की पहाड़ी की ओर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर उसने और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। उन्होंने मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। 27 मार्च को सहपाठी ने दोबारा बिलासपुर बुलाया। वह डर के कारण चली गई। बिलासपुर में सहपाठी के साथ दो अन्य लड़के भी थे। पहले सहपाठी उसे बंदला की पहाड़ी पर फिर उसी जगह ले गया। इसके बाद तीनों वहां इकट्ठे हो गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के दौरान सहपाठी ने वीडियो भी बनाई है। उन्होंने फिर मुंह बंद रखने की धमकियां दीं। डर से यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन मंगलवार को हिम्मत कर मां को सब कुछ बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version