कांगड़ा। विश्व दिव्यांग दिवस पर रविवार दोपहर को पुराना कांगड़ा के मसीत मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका शुभारंभ एससीएम डीएवी कॉलेज की एनएसयूआई इकाई के पूर्व कैंपस अध्यक्ष आशीष चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा के अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने किया।

गौर हो कि आशीष चौधरी अप्रिय घटना के चलते फिलहाल चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा विशेषकर नागेश्वर मनकोटिया का इस मान-सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

नागेश्वर मनकोटिया ने आशीष चौधरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आशीष चौधरी इस मैदान में खेले हैं। उनका इस मैदान को बनाने में भी बड़ा योगदान है। नागेश्वर मनकोटिया ने खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है।

इस दौरान महिला ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा की अध्यक्ष कांता सरोच, मनोनीत पार्षद अनिल कुमार, अजय कुमार, बिंदु सैनी, पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Exit mobile version