कांगड़ा। नजदीकी गांव मटौर के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन श्राद्ध पक्ष में पितृ शांति के लिए सभी ग्रामीण करवा रहे हैं। रविवार को कथा के दूसरे दिन ब्रज भूषण शास्त्री गुरु सुखदेव महाराज की महिमा का गुणगान किया।

इस दौरान गुरु सुखदेव महाराज की आरती भी उतारी गई। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक कथा सुनी। आयोजन समिति के प्रवक्ता एवं मटौर के उप प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि कथा के अंतिम दिन भंडारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने आसपास के लोगों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य कमाने की अपील की है।

यह भी पढ़े: विधायक ने 10 लाख से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ

Comments are closed.

Exit mobile version