Close Menu
    What's Hot

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
    • दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
    • रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
    • 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
    • घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
    • Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
    • 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
    • महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»देश»अदालत के आदेश पर EVM खुली, जीत गया हारा प्रत्याशी
    देश

    अदालत के आदेश पर EVM खुली, जीत गया हारा प्रत्याशी

    देश में पहली बार हुआ ऐसा, विपक्ष मुखर
    ravinderBy ravinderAugust 14, 2025180 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नई दिल्ली। तमाम सवालों और शंकाओं के बीच देश में पहली बार ईवीएम (EVM) खोली गई। यह सब देश की शीर्ष अदालत (Court) के आदेश (Order) पर हुआ। मशीन खोलने के बाद वोटों की गिनती (Counting) की गई। इसके बाद नतीजा (Result) बदल (Changed) गया। जीता हुआ उम्मीदवार हार गया और हारा जीता गया।

    यह केस हरियाणा के पानीपत जिले के बुआना लाखु गांव के पंचायत चुनाव का है। यहां सरपंच के चुनाव में विवाद हुआ था। इस पर अदालत ने खुद हस्तक्षेप किया और चुनावी रिकॉर्ड सहित ईवीएम की गिनती का आदेश दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्ष मौजूद थे। यही नहीं, इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। जांच में हारे हुए प्रत्याशी को जीत मिली।

    इससे लेकर सियासी गलियारो में हलचल मच गई है। ईवीएम का विरोध कर रहे विपक्ष की आवाज को बल मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुआना लाखु गांव में 2 नवंबर, 2022 को सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें कुलदीप कुमार सिंह को विजेता घोषित किया गया था। हारे प्रत्याशी मोहित कुमार ने इस नतीजे को चुनौती दी। उन्होंने अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश के समक्ष पुनर्मतगणना की मांग की। अदालत ने 22 अप्रैल, 2025 को दोबारा गणना का आदेश दिया था। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा।

    हाईकोर्ट ने इस दोबारा गणना के आदेश को रद कर दिया। इसके बाद मोहित कुमार ने मामले को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाने से पहले चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम की गिनती कराने का आदेश दिया। इसके बाद ईवीएम की गिनती रजिस्टार की निगरानी में की गई। इस संशोधित परिणाम ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। लोगों के मन में ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह मामला भाजपा की चुनावी मनमानी और ईवीएम के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। साथ ही कई अन्य नेता और पार्टियां भी इस फैसले को लेकर सवाल उठा रही हैं कि क्या ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है या नहीं। यह विवाद देश में चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन गया है। देश में चुनावी विवादों में ईवीएम (EVM) को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं।

    ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, देश में चुनाव के दौरान उपयोग की जाने वाली मशीन है। इससे वोटिंग और गिनती इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होती है। इसे चुनाव आयोग ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रयोग में लाना शुरू किया था। हालांकि समय-समय पर ईवीएम को लेकर मतदाता और पार्टियों के बीच विवाद होते रहते हैं कि कहीं मशीन में छेड़छाड़ तो नहीं की गई। यह मामला भी उसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

    Featured samachar himachal Top News
    Previous Articleकार-बिन वितरण अभियान का दूसरा चरण शुरू (Start)
    Next Article Chamunda Temple के पास श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, 4 की मौत
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    देश

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    By ravinderAugust 7, 202602 Mins Read

    अल्मोड़ा। देश के पहले पर्सनल फ्लाइंग (Flying) व्हीकल (Vehical) के शुरुआती परीक्षण (Test) की सफलता…

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026

    1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version