सोलन। जिले के कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाले जोडो गांव में बादल फटने से दो घर बह गए हैं। वहीं एक गौशाला भी ढह गई है। प्रकृति के इस कहर से 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोगों को बचा लिया गया है।

मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है।

Leave A Reply

Exit mobile version