पांवटा साहिब। उपमंडल में एक व्यक्ति के मर्डर की खबर सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतक की शिनाख्त मनोरंजन निवासी जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है। वह विश्वकर्मा मंदिर के पास आइसक्रीम बेचता था। वह शुक्रवार देर रात घर लौट रहा था तो किसी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी खूब पिटाई की। वह अधमरा हो गया तो आरोपी उसे वहीं छोड़ कर भाग गया।

व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version