शिमला। जिले के थाना क्षेत्र कुमारसैन से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन के लुहरी सुन्नी-मार्ग पर महोली में एक कार सतलुज नदी में गिर गई है। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें 3 लोगों की जान चली गई है। हादसे में मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल है। वहीं दो लोग जख्मी हुए हैं। उनको उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में इनकी गई है जान
हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त 25 वर्षीय अभय कुमार पुत्र देव राम नेगी निवासी झाका रिकांगपिओ जिला किन्नौर, 24 साल की वंशिका पत्नी जितेश निवासी जानी टापरी तहसील निचार व जितेश निवासी जानी टापरी के रूप में हुई है।
ये हुए हैं घायल
घायलों में राहुल कृष्ण पुत्र राधा सिंह गांव तेलंगी डाकघर शौंग ठौंग तहसील कल्पा और अंशुल फान्यान पुत्र राधे श्याम गांव रिब्बा तहसील मूरंग जिला किन्नौर शामिल हैं।
यह भी पढ़े: जेबीटी के 32 पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की काउंसलिंग 8-9 को