शिमला। रोहड़ू पुलिस (Police) ने चंडीगढ़ (Chandigrah) से चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Arrest) किया है। रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में यूपी से नशे का काला कारोबार चलाया जा रहा था। इस मामले (Case) में पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान अमित गुप्ता निवासी बाराबांकी (यूपी) के रूप में हुई है।

मामले की शुरुआत 15 मार्च को हुई, जब रोहड़ू निवासी एक युवक के कब्जे से 9.17 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जांच के दौरान पता चला कि रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में एक संगठित गिरोह सक्रिय है।

तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की, जो लखनऊ में बैठकर स्थानीय युवकों के माध्यम से लोकेशन बेस्ड डिलीवरी से नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जारी रखी। अंततः उसे चंडीगढ़ से पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

Leave A Reply

Exit mobile version