शिमला पुलिस (Police) ने महिला (Woman) और युवक (Youth) से सुन्नी (Sunni) में 18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी मंडी और हमीरपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने कार से नशे की खेप पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार सुन्नी पुलिस की टीम घराट नाला क्षेत्र में नाकेबंदी और वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान शिमला की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली तो कार में सवार दो लोगों के कब्जे से करीब 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार (28) निवासी गांव खमारला डाकघर भांतल तहसील करसोग जिला मंडी और मनोरमा देवी (34) निवासी गांव झमयाट डाकघर जिनझड़ी तहसील एवं थाना भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 19/2026, अधीन धारा 21 और 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिमला पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version