मंडी। राज्य सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया।

ये महिलाएं अपने परिवारों के साथ नगवाईं राहत शिविर में थीं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों महिलाओं को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से भुंतर एयरपोर्ट से मंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो सकी। उनके पति भी उनके साथ रहे।

मदद पाने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता करने व तत्परता से मदद के लिए वे मुख्यमंत्री की धन्यवादी हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version