कुल्लू पुलिस ने पंजाब (Panjab) के दो युवक (Youth) 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। पुलिस (Police) ने निजी होटल (Hotel) दबिश देकर नशे की खेप पकड़ी है।
पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मॉडल टाउन मनाली स्थित एक निजी होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) निवासी दो युवकों, जिनकी उम्र 26 और 45 वर्ष है, के कब्ज़े से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला (Case) दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने अपर बदाह-पाहनाला मार्ग पर 33 साल के युवक निवासी गांव जिया डाकघर एवं तहसील भुंतर जिला कुल्लू के कब्जे से 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस संदर्भ पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में नशीले पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चैन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों/नेटवर्क की पहचान के लिए गहन एवं विस्तृत जांच जारी है।

