Close Menu
    What's Hot

    11.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 8, 2026

    7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

    November 2, 2026

    10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 11.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
    • 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
    • टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
    • नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
    • Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
    • LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
    • 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, November 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्‍लू»Survey: वन विभाग की टीमें ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क रवाना
    कुल्‍लू

    Survey: वन विभाग की टीमें ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क रवाना

    हिमाचल के राज्य पक्षी जाजुराना की करेंगी गणना
    ravinderBy ravinderApril 27, 2024227 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    बंजार। कुल्लू के बंजार उपमंडल स्थित विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (National park) के लिए वन विभाग (Forest department) की टीमें रवाना हो गई हैं। वहीं ये हिमाचल के राज्य पक्षी जाजुराना की गणना करेंगी। इस प्रजाति का पक्षी दुनियाभर में विलुप्त होने के कगार पर है। इस संबंध में सर्वे (Survey) जारी है।

    टीमों में बाहरी राज्यों के कुछ पक्षी प्रेमी वॉलंटियर भी शामिल

    वन विभाग की टीमों में बाहरी राज्यों के कुछ पक्षी प्रेमी वॉलंटियर भी शामिल हैं। पार्क क्षेत्र से सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद जाजूराना पक्षी की मौजूदगी के रहस्य का पता चलेगा।

    जैविक विविधता का है अनमोल खजाना

    ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क क्षेत्र के अंदर जैविक विविधता का अनमोल खजाना है। यहां देश विदेश से सैंकड़ों पर्यटक आते हैैं। यही नहीं, प्रकृति प्रेमी, अनुसंधानकर्ता, पर्वतारोही और ट्रैकर भी यहां आते हैं। इस कारण पार्क प्रबंधन इस धरोहर स्थल के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए कई योजनाओं पर काम करता है। पार्क के संरक्षित क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्य जीवों और कुछ दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों की समय-समय पर गिनती की जाती है।

    चार दिन तक किया जाएगा गिनती का काम

    ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के वन मंडल अधिकारी सचिन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रबंधन दुर्लभ पक्षी जाजूराना की गणना की जा रही है। पार्क क्षेत्र की तीनों रेंजों में 27 से 30 अप्रैल तक जाजूराना के संभावित ठिकानों में इसकी गणना के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गईं। पार्क की तीनों रेंजों सैंज, जीवनाला और तीर्थन के संरक्षित क्षेत्र में चार दिनों तक गिनती का काम किया जाएगा।

    गणना और सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद डाटाबेस किया जाएगा तैयार

    जाजुराना की अलग-अलग विधि से गणना और सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद डाटाबेस तैयार किया जाएगा। पार्क क्षेत्र में वर्तमान में जाजूराना की मौजूदगी का रहस्य गिनती की रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

    तीर्थन रेंज में गणना के लिए पांच टीमें की गई हैं गठित

    वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद ने कहा कि इस बार तीर्थन रेंज में जाजूराना की गणना के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। ये रोला भंडार, नाड़ा थाच, शिल्ट और छोद्वार में पक्षी की मौजूदगी का पता लगाएगी।

    गणना के लिए अपनाई जाएंगी ये विधियां

    गणना के लिए कॉल काउंट विधि, आवाज, स्कैनिंग विधि, साइलेंट ड्राइव काउंट, उड़ते हुए पक्षियों की गिनती, मल-मूत्र, गिरे हुए पंख, पक्षी द्वारा की गई खुदाई, कैमरा और दूरबीन और किसी विशेष स्थान की निगरानी आदि कई तकनीकों को अपनाया जाता है।

    ये प्रकृति प्रेमी हैं टीमों में शामिल

    इस बार बाहरी राज्यों के कुछ प्रकृति प्रेमी लोगों भी इस पक्षी की गणना की टीमों का हिस्सा हैं। वहीं कुछ स्थानीय बर्ड वॉचिंग गाइड भी टीमों में शामिल हैं। तीर्थन रेंज की टीमों में हरियाणा के फरीदाबाद से नीतू नागर, प्रीति नगर और यश नागर, दिल्ली से निशांत भट्टी और हर्ष भट्टी गणना में शामिल हैं। तीर्थन घाटी के मशहूर लोकल गाइड हेम चंद उर्फ हेमू भी इस टीम का हिस्सा हैं।

    विश्वभर में है जाजूराना की कुल संख्या करीब 3500

    जैसा कि विदित है कि दुर्लभ पक्षी जाजूराना दुनिया भर से विलुप्त होने के कगार पर है। वर्तमान में विश्वभर में इसकी कुल संख्या करीब 3500 है। इसमें सबसे अधिक संख्या ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में होने की संभावना है।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleछह साल के युवान ने सबसे ऊंचा Base camp किया फतह
    Next Article Crime: महिला ने एक के बाद एक रचाए तीन विवाह
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    11.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 8, 2026

    7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

    November 2, 2026

    10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    सिरमौर

    11.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    By ravinderNovember 8, 202611 Min Read

    सिरमौर। एसटीएफ (STF) शिमला की टीम (Team) ने कालाअंब में हरियाणा के दो युवकों (Youths)…

    7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

    November 2, 2026

    10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार

    November 1, 2026

    टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    11.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 8, 2026

    7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

    November 2, 2026

    10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version