कांगड़ा। गगल पुलिस ने नशे के तस्कराें पर नकेल कसने के लिए विशेष मुहिम छेड़ी है। इस कड़ी में पुलिस को एक और सफलता मिली है। गगल पुलिस (bagal police) ने बुधवार को चैतड़ू (Chaitru) में स्थित पार्क में एक युवक से लगभग 5.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार (Arrest) किया था। आराेपी काे वीरवार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसकाे तीन का पुलिस रिमांड मिला है।

इस संदर्भ में डीएसपी कांगड़ा (DSP kangra) अंकित शर्मा ने बताया कि पिछले उन्हें सूचना मिली कि चैतड़ू में एक युवक चिट्टे का व्यापार कर रहा है। इस पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस काे देखकर युवक भागने लगा। उसके बाद पुलिस के युवक पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई ताे उससे 5.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया युवक कांगड़ा के मंदिर मौहल्ला का निवासी है। पुलिस ने युवक काे गिरफ्तार कर लिया था। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से चिट्टे के उसकाे तीन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed.

Exit mobile version