कांगड़ा। गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो गया है। वहीं किसानों को 12-32-16 खाद नहीं मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं। समय पर खाद न मिल पाने के कारण गेहूं की बिजाई के काम में देरी हो रही है। किसानों खाद के बिना सब्जियां उगाने में दिक्कत पेश आ रही है।

12-32-16 खाद के लिए किसान सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर तमाम भागदौड़ के बाद भी किसानों के हाथ मायूसी ही लग रही है। यह पहली दफा नहीं है कि किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।

करीब हर साल किसानों को इस सीजन में खाद के लिए भटकना पड़ता है। इसके बारे में हिमफेड जिला कांगड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह से 12-32-16 खाद की सप्लाई नहीं आई है।

Exit mobile version