पालमपुर। मरांडा में एटीएम में महिला का कार्ड बदलकर 1 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जून माह में कुछ अज्ञात बदमाशों ने यहां एटीएम में महिला का कार्ड बदल कर पीड़िता के खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए थे।

पुलिस ने महिला कि शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों कृष्ण पुत्र शिशु राम वीपीओ मसूदपुर हांसी जिला हिसार (हरियाणा) और राजेश पुत्र श्रीपाल वीपीओ बलंबा जिला रोहतक (हरियाणा) को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उनसे ठगी की रकम भी बरामद कर ली है।

यह उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Exit mobile version