कांगड़ा। जिले के हरिपुर थाने के तहत पड़ते दोसड़का में पर्यटकों ने एक वारदात को अंजाम दिया है। इसमें दो स्थानीय युवक घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी को ओवरटेक करने के मामले में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के कार सवारों ने दो स्थानीय युवकों को छुरे से वार कर घायल कर दिया है।

दोनों घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है। आरोपी हरियाणा के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed.

Exit mobile version